फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारोबारी-दुकानदारों के माह में दो बार होंगे कोरोना टेस्ट: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर गठित कोविड प्रबंधन टास्क फोर्स के सदस्यों और वालंटियर्स को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कांगड़ा जिले में होटल कारोबारियों, दुकानदारों के भी 15 दिन में एक बार कोविड टेस्टिंग की जाएगी। यह निर्देश उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने शनिवार को उपमंडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ही वालंटियर्स के कोविड प्रबंधन में प्रशिक्षित होने से काफी हद तक कोविड से निपटा जा सकता है।
इससे अस्पतालों में भी मरीज सीमित संख्या में ही पहुंचेंगे और अन्य कोविड संक्रमितों के उपचार की ग्रामीण स्तर पर ही व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संपर्क सूची की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग करना जरूरी है, इसके लिए एसडीएम और खंड चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने स्तर पर कारगर कदम उठाएं। उन्होंने कांगड़ा जिला में होटल कारोबारियों, दुकानदारों के भी 15 दिन में एक बार कोविड टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया है। इससे पहले एडीएम रोहित राठौर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिले में कोविड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सभी उपमंडल अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें