फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब में 40 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा का तालाब में शुक्रवार को विभिन्न बाहरी राज्यों से पहुंचे 40 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। सभी सैंपलों को टांडा भेजा गया है। इन सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार शाम तक आने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत राजा का तालाब में सैंपल लेने वाली टीम में डॉ. गौरव नाग, डॉ. त्रिनेत्रा भारती, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राकेश नाग, फार्मासिस्ट सतविंद्र कौर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता शबनम, आशा वर्कर सरोज कुमारी, सुदेश कुमारी, तृप्ता देवी, संजना देवी और रमेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर डॉ. रंजन मेहता ने बताया कि शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजा का तालाब में विभिन्न बाहरी राज्यों से पहुंचे 40 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपलों को मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा जा रहा है। इनकी रिपोर्ट शनिवार शाम तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें