फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

147 दिनों बाद कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 98 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर से बेकाबू होने लगे हैं। मंगलवार को जिले में 15 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 98 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ जिला में सक्रिय मामले एक बार फिर से 300 के पार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 98 मामले दर्ज किए गए हैं। 15 फरवरी को कोरोना संक्रमण के 115 मामले सामने आए थे। उसके बाद से मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 98 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 55 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 314 पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कांगड़ा में कोरोना से अब तक 1249 लोगों की जान जा चुकी है।
उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड दिशा-निर्देशों के पालन और सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं। अप्रैल माह में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत, मई माह में 0.8 प्रतिशत जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रही है। इसी तरह से जुलाई माह में अब तक पॉजिटिविटी रेट छह प्रतिशत से भी ऊपर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके साथ ही खांसी, बुखार, जुकाम होने पर तुरंत आइसोलेट करें और जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें