फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों-पुलिस जवानों सहित 70 संक्रमित, एक मौत

विज्ञापन
गगल के समीप मसरेड क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन का जायजा लेते धर्मशाला के एसडीएम हरीश गज्जू तथा कांग - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को कोरोना के 78 नए मामले आए हैं, इनमें डॉक्टर और पुलिस जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन कांगड़ा, एक ऊना और एक मंडी का रहने वाला था। साथ ही 84 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने टांडा अस्पताल में कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। बुजुर्ग को धर्मशाला से टांडा अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वह शुगर और हाइपरटेंशन से पीड़ित थी। पालमपुर के बगोरा गांव का 62 साल का बुजुर्ग टांडा अस्पताल में भर्ती था और शुगर व किडनी की बीमारी से ग्रसित था। ऊना जिला का 60 साल का व्यक्ति भी टांडा अस्पताल में भर्ती था। इसके अलावा मंडी जिला का 63 साल का व्यक्ति ने भी टांडा अस्पताल में कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। वह भी शुगर का मरीज था। बैजनाथ के तारघड़ गांव के 78 साल के बुजुर्ग ने भी कोरोना के कारण टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह कई बीमारियों से ग्रसित था। सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। इसके अलावा संक्त्रस्मितों में 6 लोग नेचुंग मोनेस्ट्री धर्मशाला, पनापर गांव के दो लोग, शाहपुर के टुंडू गांव का व्यक्ति, पुहाड़ा गांव का बुजुर्ग, दौलतपुर के तील लोग, हार जलारी के तीन लोग, खैरा का व्यक्ति, नप कांगड़ा की बुजुर्ग, नटेहड़ गांव के तीन लोग, कालेज रोड़ कांगड़ा का व्यक्ति, गगल का व्यक्ति, नप कांगड़ा की महिला, बीरता गांव का युवक, पुराना कांगड़ा की युवती, गलियार गांव का बुजुर्ग, पली गांव की महिला, बरेल की युवती, भटोली की बच्ची, नगरोटा सूरियां के दो लोग, पुलिस थाना खुंड़ियां के दो जवान, लंबागांव के दो लोग, जयसिंहपुर की बुजुर्ग, पुलिस लाइन धर्मशाला का जवान, बैजनाथ की महिला, टांडा अस्पताल में दो स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें