फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के चक्कर में बाइक चालक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरटेक के चक्कर में बाइक चालक युवक की मौत
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के अंतर्गत हटवास में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बाइक व स्कूटी में हुई टक्कर में मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक प्रदीप कुमार (23) पुत्र पंजाब सिंह जमूला गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अशोक राणा ने बताया कि दुर्घटना में बाइक पर बैठा दूसरा युवक भी घायल हो गया है। जबकि, स्कूटी चालक को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों चालक अपने-अपने वाहनों पर नगरोटा बगवां की तरफ से पालमपुर की ओर जा रहे थे कि हटवास में बाइक चालक द्वारा गलत दिशा से स्कूटी को ओवरटेक करने के कारण यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें