फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ठेकेदारों ने मंत्री विक्रमादित्य के समक्ष उठाया भुगतान का मुद्दा

Thu, 30 Apr 2026 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ में मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने लंबे समय से लंबित बिलों के भुगतान को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान में देरी के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और काम चलाना मुश्किल हो रहा है। मंत्री ने मौके पर ही ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार को कांगड़ा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चल रहे अभियान में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बैजनाथ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष स्थानीय विश्राम गृह की खस्ताहालत का मुद्दा भी उठाया।
शशि राणा ने कहा कि रखरखाव के अभाव में रेस्ट हाउस का भवन जर्जर हो चुका है। विक्रमादित्य सिंह ने भरोसा दिलाया कि इसके जीर्णोद्धार के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए केवल पार्टी विचारधारा से जुड़े एक ही उम्मीदवार को समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान महेंद्र डोरी, मिलाप राणा, शैलभ, मनीष शर्मा, कुश सूद, गंगाराम, विक्की राणा, रविंद्र राव, कार्तिक राणा तथा काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें