फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ में फिलहाल नया गोसदन खोलने की योजना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तपोवन (धर्मशाला)। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए फिलहाल नया गोसदन खोलने की सरकार की कोई योजना नहीं है। पशुपालन विभाग के पास इस संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह जानकारी विधायक किशोरी लाल के सवाल के जवाब में कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने विधानसभा में लिखित रूप में दी।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के करीब 220 संचालित गोसदनों और गो अभयारण्यों में 23,186 गोवंश को आश्रय दिया गया है। इसके अलावा सात नए गोसदनों का निर्माण पूरा होने पर 2,200 से 2,500 बेसहारा पशुओं को आश्रय मिल सकेगा। निष्क्रिय गोसदनों को दोबारा सक्रिय कर करीब 12,395 गोवंश को आश्रय देने की भी योजना है।

सरकार गोसदनों के संचालन के लिए निजी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों और पंचायतों को प्रोत्साहित कर रही है। गो सेवा आयोग की ओर से गोसदनों में रखे गए प्रत्येक बेसहारा गोवंश के पालन-पोषण के लिए 1,200 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि पशुओं का पंजीकरण और टैगिंग अनिवार्य की गई है। खुले में पशु छोड़ने पर नगर निगम क्षेत्रों में 5,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। बेसहारा पशुओं से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री सेवा हेल्पलाइन 1100 पर दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें