फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक सप्ताह में पूरा होगा उपभोक्ताओं का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की पंचायतों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के उपभोक्ताओं का चल रहा सत्यापन अंतिम चरण में पहुंच चुका है। विभाग का दावा है कि यह कार्य अगले एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। पंचायत सचिवों की ओर से दिले में 90 फीसदी कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

केंद्र की ओर से प्रदेश के पांच लाख अपात्र उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई थी। कांगड़ा में 4.67 लाख सस्ते राशन के उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.21 लाख उपभोक्ताओं के नाम एनएफएसए की
सूची में जारी किए गए थे। इनका पंचायत स्तर पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जारी सूची में कई जगह पर एक ही व्यक्ति का नाम दो-दो बार दर्ज पाया गया है। इसके कारण सत्यापन करने में समय लग रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि इस सत्यापन का उद्देश्य केवल पात्र उपभोक्ताओं को ही एनएफएसए का लाभ देना है। उन्होंने कहा कि जिले में बहुत से कम लोगों के पास एक या दो हेक्टेयर भूमि है। कुछ लोगों के नाम सूची में दो कैटेगिरी में भी दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें