फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक पूरा होगा काथला बस अड्डे और डिपो का निर्माण : गोमा

Wed, 28 Oct 2026 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष मंत्री ने हारसी पंचायत भवन के लोकार्पण पर दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के काथला में निर्माणाधीन बस अड्डे और बस डिपो का भवन दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंगलवार को लंबागांव खंड की हारसी पंचायत में 33 लाख रुपये से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करने के बाद यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हारसी पंचायत भवन की पहली मंजिल के निर्माण पर 50 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगा। इसके बाद पांच नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। डीजल बसों के लिए वर्कशॉप भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

गोमा ने बताया कि हारसी मैदान में हाई मास्ट लाइट लगा दी गई है। मैदान में सीढ़ियों और शेड के निर्माण के लिए बजट जल्द मंजूर किया जाएगा और अगले वर्ष तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। प्रस्तावित स्पोर्ट्स हॉस्टल की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मोलग-त्रिवेणी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर सिविल अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित हो चुकी है। ब्लड बैंक शुरू करने की प्रक्रिया जारी है, जबकि डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभागीय प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें