फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कचहरी चौक पर फैली निर्माण सामग्री से हादसे का खतरा

Sun, 14 Sep 2025 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी चौक के पास आधी सड़क तक रखी रेत-बजरी। -संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। कचहरी चौक पर पुलिस की सराय निर्माण के दौरान सड़क पर फेंकी रेत-बजरी से शनिवार को पूरे दिन जाम और हादसों का खतरा बना रहा। हाईकोर्ट के साफ निर्देश हैं कि नेशनल हाइवे और मुख्य सड़कों पर कोई भी निर्माण सामग्री नहीं रखी जा सकती, लेकिन पुलिस प्रशासन खुद इन नियमों की अनदेखी करता दिखा।
विज्ञापन

सड़क पर बिखरी रेत-बजरी के कारण दोपहिया वाहन बार-बार फिसलते रहे और चारपहिया वाहन भी स्किड होते दिखे। निर्माण सामग्री के कारण यहां वाहनों की आवाजाही और अधिक खतरनाक हो गई। राहगीरों ने सवाल उठाया कि अगर यही गलती कोई आम नागरिक करता तो उसका चालान तुरंत कर दिया जाता।
बता दें कि यहां पुलिस की भूमि पर सराय और कुछ कमरों के साथ हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी के लिए यह निर्माण सामग्री यहां रखी गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे कि निर्माण सामग्री सड़क पर न रखी जाए, ताकि न तो हादसों का खतरा बने और न जाम की स्थिति उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें