फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय की तरह विस चुनाव से कांग्रेस की विदाई तय : भारद्वाज

Mon, 14 Sep 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को कथोली बूथ पर पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता नगरोटा सूरियां मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री ने की। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता से विदाई तय है। भाजपा के मुख्यमंत्रियों को जनहित के कार्यों से पहचाना जाता है। मौजूदा मुख्यमंत्री को कार्यालय बंद करने और झूठी गारंटियों वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान किया।
संजय गुलेरिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो शिमला पहुंचते ही रद्द की गई सभी अधिसूचनाओं को बहाल करवाया जाएगा। नगरोटा सूरियां में ब्लॉक कार्यालय दोबारा स्थापित होगा। जवाली में नया ब्लॉक खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें