फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस ने आंतकी संगठन के नेता गुरपतवंत पन्नू का जलाया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शहीद स्मारक धर्मशाला में खालिस्तान की मांग के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों के साथ ही खालिस्तान और आतंकी संगठन के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद पन्नू का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगना प्रदेश सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे़ करता है। कांग्रेस पार्टी ऐसी देश विरोधी गतिविधियों का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पन्नू विदेश में बैठ कर खालिस्तान की मांग को लेकर धमकियां दे रहा है, लेकिन केंद्र सरकार आंख और मुंह पर पट्टी बांधकर बैठी है।
हिमाचल के लोग प्रदेश और देश की अखंडता के लिए विदेशों में बैठे कायर आतंकियों की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है। खालिस्तान की मांग के झंडे लगना किसी पार्टी विशेष की साजिश भी हो सकती है। इसकी भी जांच की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जाए। इस अवसर पर शहरी कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें