फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांग्रेस-भाजपा चचियां उपतहसील कुडन गोशाला पर आमने-सामने

Fri, 10 Jan 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में चचियां में बंद हुई उप तहसील और कुडन में बनी गोशाला को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सियासत गरमा गई है। भाजपा ने तो शुक्रवार को चचियां की बंद हुई उप तहसील और कुडन की गोशाला की हालत को देख आक्रोश रैली का आह्वान किया था। इस बीच वीरवार को कांग्रेस सरकार ने चचियां में बंद की गई उपतहसील को खोलने का एलान कर दिया। वहीं, कुडन गोशाला को लेकर भी देानों दल आमने-सामने हैं। इस गोशाला के निर्माण कार्य पर खर्च राशि और घटिया स्तर का काम होने को लेकर आरोप-प्रत्योराप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो चचियां उपतहसील और कुडन गोशाला का मामला पालमपुर के न्यूगल पुल पार के इलाकों से जुड़ा हुआ है। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों पर सीधा असर करता है, जबकि इस इलाके में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, भाजपा इस क्षेत्र को अंदरखाते अपना गढ़ मानती है। लेकिन, कांग्रेस भी इस इलाके से जीतती रही है। भाजपा का कहना है कि भाजपा सरकार में चचियां क्षेत्र में खोली गई उपतहसील पर कांग्रेस ने आते ही तालाबंदी कर दी, जबकि कुडन गोशाला का कोई हाल तक कांग्रेस ने अभी तक नहीं जाना। इस गोशाला की देखरेख में कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई है तो वहीं कांग्रेस ने कहा कि कुडन गोशाला का भाजपा ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव को देख आधे अधूरे काम का उद्घाटन कर दिया था। जबकि चचियां तहसील को भी बिना बजट और स्टाफ के खोल दिया था।



भाजपा ने अपनी सरकार ने चचियां में उप तहसील खोली थी। लेकिन, कांग्रेस ने सता में आते ही इस उप तहसील पर तालाबंदी कर दी। अब जनता का आक्रोश सामने आया तो इस उप तहसील खोलने की घोषणा कर दी गई, जबकि कुडन में गोशाला के लिए 2.92 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया। ग्रामीण जनता अब दोनों चीजों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन

- त्रिलोक कपूर, प्रदेश भाजपा महामंत्री

भाजपा ने चुनाव से पहले चचियां में उपतहसील को खोल दिया। इसके लिए न तो कोई धन का और न ही स्टाफ का प्रावधान किया गया। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने उप-तहसील चचियां के लिए बजट और पदों की स्वीकृति के साथ कैबिनेट की मंजूरी देकर आरंभ करने का निर्णय लिया है।
-आशीष बुटेल, विधायक, पालमपुर


इस गोशाला का निर्माण कार्य चला हुआ था। इस दौरान इंसाफ संस्था के सदस्यों ने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण करके घटिया कार्य अर्थात गुणवत्ता के ऊपर प्रश्न उठाए थे।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार, पूर्व भाजपा विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें