फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भ्रम होगा दूर, अब ज्ञान फैलाएंगे टीबी चैंपियन

Sun, 03 Aug 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में टीबी चैंपियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
धर्मशाला। टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नगरोटा बगवां ब्लॉक में टीबी चैंपियन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 26 टीबी चैंपियनों को समाज में बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और संभावित मरीजों को इलाज के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

यह आयोजन वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संचालित इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया। प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के जिला समन्वयक विश्व बंधु और कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर नितेश ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को न केवल टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव की जानकारी दी, बल्कि यह भी समझाया कि कैसे वे अपने अनुभवों को साझा कर समाज में बदलाव की प्रेरणा बन सकते हैं।
कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज, विशाल शर्मा और संजीव ने भी विशेष रूप से भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर बदलाव तभी संभव है, जब लोग खुद आगे आकर जागरूकता फैलाएं। प्रशिक्षण में टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, संभावित मरीजों की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने और सही जानकारी के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें