फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाडासीबा में 29 को मछुआरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम

Mon, 24 Aug 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डाडासीबा में सभा स्थल का जायजा लेते कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया और अधिकारी। -स्रोत: जागरूक
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। डाडासीबा में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मछुआरा वर्ग के कल्याण के लिए आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया, मत्स्य निदेशक, एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन और सहायक मत्स्य निदेशक ने सभा स्थल और हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण किया। मनकोटिया ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली पहल है। इसके तहत मुख्यमंत्री मछुआरा समुदाय के प्रत्येक परिवार को 3500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पोंग बांध के तटीय क्षेत्रों में बसे सैकड़ों मछुआरा परिवारों से मुख्यमंत्री सीधे संवाद करेंगे और मौके पर सहायता राशि वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें