फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रामलीला मंचन से पहले चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
पासू के काली माता मंदिर में परिसर में सफाई करते हुए ग्रामीण। जागरूक पाठक
विज्ञापन
धर्मशाला। रामलीला मंचन और दशहरा उत्सव की तैयारियों के बीच जय मां काली युवा क्लब पास्सु और ग्रामीणों ने काली माता मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों ने मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्र और दशहरा दहन स्थल पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई कर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाया।
विज्ञापन

सफाई अभियान के बाद शाम को रामलीला मंचन की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक हुई। क्लब के सदस्य रमन, प्यार सिंह, अरविंद और स्वरूप ने बताया कि आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें मंच संचालन, कलाकारों का प्रबंधन, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, बिजली और प्रकाश व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल हैं।
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने स्थानीय जनता से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें