फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी बस में सवार शाहपुर के युवक से 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद

Thu, 23 Jul 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने कंडवाल पुलिस बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक एचआरटीसी बस में सवार युवक से 10.16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी कर्तव्य पठानिया (19) शाहपुर के ठम्बा गांव का रहो वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे कटड़ा-पठानकोट-सुंदरनगर रूट पर आ रही एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और बस से उतरने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसकी जेब से 10.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बस टिकट और स्मार्टफोन भी जब्त कर लिया है।एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें