फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घर से चिट्टा बरामद, एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र डमटाल के छन्नी गांव में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने गांव छन्नी (तहसील इंदौरा) में एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर 10.22 ग्राम चिट्टा और ₹13,200 की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

इस मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र गुरबचन, गुरबचन पुत्र अमरनाथ, राहुल पुत्र गुरबचन और संतोष देवी पत्नी गुरबचन के रूप में हुई है। सभी आरोपी गांव छन्नी के निवासी हैं। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार करके डमटाल थाना लाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह के अवैध धंधों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें