फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत चिंतपूर्णी के नजदीक समनोली में रविवार देर रात सड़क हादसे में बेह के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने भाई को दिल्ली जाने के लिए अंब रेलवे स्टेशन पर छोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान समनोली रोड पर कार बेकाबू होकर खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की कार जब सड़क से सीधे नीचे उतर गई तो पलटे खाने के दौरान कार का दरवाजा खुल गया था। इससे युवक समनोली को जाने वाली दूसरी सड़क पर गिरा हुआ था, जबकि कार सड़क के साथ खेतों में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुनकर साथ के घर में रह रहे लोग बाहर निकले और तुरंत पानी लेकर सड़क पर घायल अवस्था में गिरे युवक के पास पहुंचे। युवक को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, उससे पहले उसने मौके पर दम तोड़ दिया। युवक की पहचान अरुण शर्मा गांव बेह के के रूप में हुई है। युवक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।
युवक चिंतपूर्णी पेट्रोल पंप के पास इलेक्ट्रिकल सामान का होलसेल का काम करता था। हालांकि, मौत के असल कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा सिविल अस्पताल लाया गया है। वहीं, पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें