फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर नगर परिषद में शह और मात का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। भले ही नगर निकायों के चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हो रहे हो, लेकिन इन चुनावों में अपने समर्थित प्रत्याशियों के चयन से लेकर नामांकन दाखिल करने वाले दावेदारों पर दोनों ही सियासी दल अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस दोनों इस चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मर्तबा किसी भी सियासी दल ने अभी तक नूरपुर नगर परिषद के चुनावी दंगल में उतरने वाले अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा तक नहीं की है। हालांकि, दोनों दलों ने नूरपुर नप के नौ वार्डों से चुनाव लड़ने वाले अपने-अपने संभावित प्रत्याशियों की सूचियां तैयार कर ली हैं और नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन ही अपने-अपने सियासी पत्ते खोलने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों खेमों मेें पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के नामों की सूची को लेकर नजरें एक-दूसरे पर टिकी हैं। इसके चलते दोनों खेमों के समर्थकों की धुकधुकी भी तेज हो गई हैं। बेशक नामांकन के पहले और दूसरे दिन अभी तक कुल छह उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं, लेकिन नूरपुर नप के चुनावी रण में उतरने वाले सियासी योद्धाओं की असल तस्वीर मंगलवार को नामांकन के आखिर दिन ही साफ हो पाएगी। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों में से सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन वार्ड एक से जगदीश राणा, वार्ड दो से बीना महाजन, वार्ड तीन से कुलभूषण मेहरा, वार्ड चार से गौरव महाजन, वार्ड पांच से पूर्व पार्षद प्रोमिला देवी, वार्ड छह से मौजूदा नप उपाध्यक्ष यशपाल सोगा की पुत्रवधू सोनिया सोगा, वार्ड सात से विनय घई, वार्ड आठ से मौजूदा पार्षद निशा गुप्ता के पति एवं पूर्व पार्षद चंद्रेश्वर गुप्ता और वार्ड नौ से मौजूदा नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा महाजन अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। वहीं, भाजपा खेमे में इक्का-दुक्का वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। फिलहाल वार्ड एक से पूर्व पार्षद करनैल सिंह, वार्ड दो से रजनी महाजन, वार्ड तीन में प्रवेश मेहरा, वार्ड छह में पूर्व पार्षद अशोक शर्मा उर्फ शिब्बू की धर्मपत्नी, वार्ड नौ से शिवानी शर्मा चुनावी दंगल में उतर सकते हैं, जबकि वार्ड तीन से शिव सिंह, वार्ड चार से विनोद महाजन, वार्ड पांच से मीनाक्षी, वार्ड सात से शिवराज मदन लाल, वार्ड आठ से अशोक शर्मा (शिब्बू) पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें