फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास्सू में वाटर गार्ड को फोन करने के बाद मिलता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश सरकार जहां हर घर नल पहुंचाने की योजना बना रही है। वहीं, ग्राम पंचायत पंतेहड़ पासू के वार्ड नंबर पांच में नल शोपीस बने हुए हैं। वार्ड में करीब 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। अगर पानी आया भी है तो मात्र नल टपकने से ज्यादा नहीं। वहीं अगर इस दौरान ग्राम पंचायत में रखे गए वाटर गार्ड को फोन कर पानी न आने की बात कहें, तो 15-20 मिनट के लिए पानी छोड़ दिया जाता है, लेकिन वह पानी भी बहुत कम मात्रा में होता है। वहीं विभाग पानी की मुख्य पाइप से जिस स्थान पर लोगों के पानी के कनेक्शन जोड़े हैं, उसकी हालत भी बहुत ही दयनीय है। विभाग ने सिंचाई कूहल के ऊपर ही पानी के कनेक्शन दे दिए हैं, जिसके चलते पानी की कई पाइपें कूहल में ज्यादा पानी आने के कारण टूट जाती हैं। वहीं पानी की दिक्कत से जूझ रहे लोगों में अब जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष पनपता साफ दिख रहा है। पानी की समस्या से जूूझ रहे ग्रामीणों ने अमर उजाला को अपनी दिक्कत बताते हुए विभाग से मांग की है कि उनके वार्ड में आ रही पानी की समस्या को जल्द दूर किया जाए, अन्यथा ग्रामीणों को मजबूरन जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस कारण भी पेश आई दिक्कत
ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ के वार्ड नंबर पांच में स्थित कुएं से ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मोटर डाल कर अपने घरों तक पानी पहुंचाया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मोटर खराब हो गई है, इसके चलते कुएं का पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। अत: ग्रामीणों को मजबूरन जल शक्ति विभाग से पानी लेने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं लोग
---------------
- पिछले करीब 15 दिन से पानी नलों में नहीं आ रहा है। इसके चलते पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विभाग के कर्मचारियों को सूचित करने के बाद भी पानी की समस्या दूर नहीं की जा रही है। -विवेक ठाकुर।
विज्ञापन

- वार्ड में एक तरफ जहां ग्रामीणों ने कुएं से अपने स्तर पर पानी गांव में पहुंचाया है, वहीं हैंडपंप से भी पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन मौजूदा समय में दोनों ही संसाधन ठप्प पड़े हुए हैं, जिसके चलते पानी की समस्या बढ़ गई है। - सिमरता देवी
- नलों में पानी न आने के कारण पशुओं को पानी पिलाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। मौजूदा समय में किसान खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, जिसके चलते वार्ड से बह रही कूहल में पानी सूख गया है, जिसके चलते पशुओं को पानी पिलाने के भी पानी नहीं मिल पा रहा है। - रमेश कुमार
- पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों की ओर से कई बार वाटर गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों को सूचित किया जाता है तो फोन करने के बाद पानी आ जाता है, लेकिन यह पानी 15 से 20 मिनट तक ही रहता है। इसके बाद पानी की वही स्थिति बन जाती है। वहीं अगर पानी आ भी जाता है तो इस पानी से घरों में रखी गई टंकियां भी नहीं भर पाती हैं। - देवेंद्र कुमार।
कोट्स
ग्राम पंचायत पंतेहड़ पासू में पानी की दिक्कत बारे फिलहाल उनके पास कोई सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो संबंधित जेई और अन्य लोगों से स्थिति जान कर पानी की किल्लत दूर की जाएगी।
विज्ञापन

- सरवन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें