फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा-वृंदावन रूट एचआरटीसी के लिए बना कमाऊ पूत

Mon, 23 Jun 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के लिए शक्तिपीठ चामुंडा देवी मंदिर से वृंदावन चलने वाली बस लाभदायक साबित हो रही है। रोजाना इस बस रूट से निगम के 35 से 65 रुपये प्रति किलोमीटर की कमाई कर रही है। साथ ही यात्रियों को भी सुविधा मिल रही है। चामुंडा से दोपहर बाद 3:20 बजे चलने वाली बस अगले दिन सुबह 4:00 बजे के करीब दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचती है। ऐसे में यहां से दिल्ली हवाई अड्डा जाने वाले यात्रियों के लिए बस सुविधा राहत भरी है।
विज्ञापन


यह बस सुबह 8:45 बजे वृंदावन पहुंचती है। वापसी में बस वृंदावन से शाम 4:00 बजे रवाना होती है और अगली सुबह 9:50 बजे चामुंडा पहुंचती है। पिछले माह विधायक आरएस बाली ने चामुंडा से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। शुरुआती दौर में इस बस रूट से एचआरटीसी को अच्छी कमाई हो रही है। उधर, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि चामुंडा मंदिर से वृंदावन चलने वाली बस से अच्छा रुझान मिल रहे हैं। इस बस सेवा को शुरू करने का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें