फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आर्म रेसलिंग में चंबा के काव्यांश बने चैंपियन ऑफ चैंपियन

Mon, 12 Jan 2026 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में हुई आर्म रेसलिंग में विजेता प्रतिभागी मुख्याति​थि के साथ। -स्रो
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। शहर के ऐतिहासिक गांधी ग्राउंड में रविवार को पहली बार आर्म रेसलिंग (पंजा लड़ाना) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में लुधियाना, चंबा, नूरपुर और स्थानीय क्षेत्रों के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर एसडीएम मुनीष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को ईनाम बांटे।
विज्ञापन

आयोजक अरमान ठाकुर और अक्षित ने बताया कि कड़े मुकाबलों के बीच चंबा के काव्यांश ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। काव्यांश ने 65 किलो से अधिक वजन वर्ग में भी पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अंडर-14 और 50 किलो वर्ग में सद्दूं के आकर्ष ठाकुर विजेता रहे। 65 किलो से कम वजन वर्ग में नगरोटा बगवां के अक्षित ने जीत हासिल की। विजेताओं को सम्मानित करते हुए एसडीएम मुनीष शर्मा ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल और पढ़ाई में तालमेल बनाए रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें