फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धारगला के पास खराब हो गई चंबा-लंगेरा रूट की बस

Fri, 25 Oct 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-लंगेरा रूट की एचआरटीसी बस निर्धारित स्थान तक पहुंचने से पहले ही धारगला के पास खराब हो गई। ऐसे में बस में बैठीं सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम को इस बारे में सूचित करने के बाद रूट पर दूसरी बस भेजी गई। इसके बाद सवारियों को उस बस में बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह छह बजे 42 सीटर सरकारी बस सवारियों को लेकर चंबा बस स्टैंड से लंगेरा के लिए रवाना हुई थी। साढ़े आठ बजे धारगला के पास पहुंचने पर अचानक खराब हो गई। चालक ने बस को चलाने के कई प्रयास किए, लेकिन बस आगे का सफर तय करने क स्थिति में नहीं थी। इसके बाद चालक और परिचालक ने सवारियों को बस में तकनीकी खराबी आने का हवाला देकर आगे का सफर दूसरी बस में करने की बात की। चालक ने दूसरी बस मंगवाकर सवारियों को भेजा।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या हुई। कहा कि सवारियों के लिए दूसरी बस भेजी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें