धर्मशाला। विस क्षेत्र शाहपुर के तहत सोमवार को बरनेट-घेरा सड़क के निर्माण कार्य के भूमिपूजन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 2682 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिन पर लगभग 2683 करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से कांगड़ा की ओर से चंबा का सफर भी लगभग 40 से 45 किलोमीटर कम हो जाएगा। इस सड़क पर लगभग 90 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी।
सड़क के बनने से धारकंडी क्षेत्र की करेरी, कुठारना, चमियारा और सल्ली इत्यादि के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी और वहीं पर यह सड़क पर्यटकों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि करेरी ट्रैक के लिए भी मुख्यमंत्री ने लगभग 7.40 करोड़ का प्रावधान किया है, जिसके लिए शाहपुर की जनता हमेशा उनकी ऋणी रहेगी। स्थानीय लोगों ने विधायक को सम्मानित किया। इस अवसर पूर्व प्रधान मनोज और लालमन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, अधीक्षण अभियंता बीएम ठाकुर, अधिशासी अभियंता जगतार सिंह, अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी और रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा उपस्थित रहे।