गुलेर (कांगड़ा)। बनेर खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के चालान किए। वाहन मालिकों से कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
सहायक खनन निरीक्षक जोगिंदर सिंह (देहरा) और अश्वनी कौंडल (रानीताल) की अगवाई में विभागीय टीम ने खनन अधिकारी धर्मशाला शैलजा चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की। टीम ने मौके पर अवैध खनन करते पाए गए दोनों ट्रैक्टरों के माइनिंग एक्ट के तहत चालान किए।
अधिकारियों ने बताया कि वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई है कि बनेर खड्ड सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन न करें। दोबारा इस गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद