फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रिक्त बचीं सीटों के लिए आज से होगी केंद्रीकृत ऑफलाइन स्पाॅट काउंसलिंग

Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय महिला बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान रैहन के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल ने कहा कि प्रदेश के सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों में रिक्त सीटों को भरने के लिए केंद्रीकृत (सेंट्रलाइज्ड) ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन 12 अगस्त से किया जा रहा है। यह काउंसलिंग राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान सुंदरनगर परिसर में तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 11:30 बजे से पहले सभी मूल प्रमाण पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुंदरनगर संस्थान में उपस्थित होने का आग्रह किया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग फीस जमा नहीं की है, उन्हें 750 रुपये शुल्क के साथ फॉर्म जमा करना होगा। पूर्व चरणों में सीट पा चुके लेकिन असंतुष्ट अभ्यर्थी भी इस स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

-
काउंसलिंग का पुनर्निर्धारित शेड्यूल
12 अगस्त (लीट- द्वितीय वर्ष): लीट स्कोर और नॉन-लीट (12वीं/आईटीआई के अंकों के आधार पर) के सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए।
13 अगस्त (पैट- प्रथम वर्ष): पैट के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए।
14 अगस्त (नॉन-पैट- प्रथम वर्ष): 10वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश लेने वाले नॉन-पैट अभ्यर्थियों के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें