चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमाेरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीबीए साच ने कुपाहड़ा बी की टीम को छह विकेट से हराया।
दिन के दूसरे मैच में चंबा वॉरियर्स की टीम ने सीएससी को 42 रन से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी। बताया कि पहले मैच में कुपाहड़ा बी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और मात्र अस्सी रन बनाए। इसमें बॉबी ने 24 और लकी ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीबीए साच की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में चंबा वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 146 रन बनाए। इसमें लकी ने ताबड़तोड़ 63 बनाए। माधव ने भी बीस रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएससी की टीम 104 रन ही बना सकी। इसमें नाजू ने तीन विकेट चटकाए। संवाद