फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक राकेश्ा पठानिया समेत चार लोगों पर केस

Sat, 07 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर के पूर्व विधायक राकेश पठानिया सहित चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप में नूरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला नूरपुर तहसील के गांव खुआड़ा के विजय सिंह पुत्र धनपत सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं पूर्व विधायक राकेश पठानिया ने कहा िककि शिकायतकर्ता ने लड़की को भगाया है। लड़की के परिवार और गांव वाले मुझे लड़की को समझाने के लिए लेकर गए थे। किसी के साथ कोई मारपीट नहीं गई है। सारे आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं।

विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि पठानिया सहित चार लोग उसके घर में आए और उन्होंने उसके साथ और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट की।

इसके बाद आरोपी उसके साथ रह रही उसकी महिला मित्र को अगवा करके ले गए। पुलिस ने पूर्व विधायक राकेश पठानिया निवासी बासा बसीरा गांव, करतार सिंह निवासी खुआड़ा, अजय सिंह निवासी खुआड़ा, महाशु शाह निवासी मलकवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मलकवाल में दुकान करता है। डीएसपी नूरपुर महिंद्र सिंह मन्हास ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। शिकायत पत्र में विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि छह नवंबर की शाम चार बजे वह घर में बैठा था। इसी दौरान पठानिया सहित कुछ लोग उसके कमरे में घुस गए। उन्होंने धक्कामुक्की और मारपीट की।

विजय सिंह ने शिकायत पत्र में कहा कि उसके घर में उसके साथ सुमना नाम की महिला अपनी मर्जी से रह रही है। पठानिया और उनके साथ आए लोगों ने सुमना बीबी को अपने साथ ले जाने का दबाव डाला, लेकिन महिला ने जाने से मना कर दिया। इतने में पूर्व विधायक महिला को अलग कमरे में ले गए और उसके साथ मारपीट की।  मारपीट के बाद ये लोग सुमना को अगवा करके अपने साथ ले गए।

डीएसपी नूरपुर महिंद्र सिंह मन्हास ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती अपने परिवार वालों के साथ है। युवती के बयान लेने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें