फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुआ गैरइरादतन हत्या का मामला

विज्ञापन
तपोवन के जोरावर स्टेडियम में पुलिस से झड]h के दौरान प्रदर्शनकारियों के पथराव में घायल युवक को उपच? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर हुई तोड़फोड़ में पुलिस ने विभिन्न लोगों पर दो मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान जहां गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है, वहीं पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार शुक्रवार को जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन के दौरान मैदान की बाउंड्री तोड़ने के अलावा पत्थरबाजी के दौरान अग्निशमन और पुलिस वाहनों को भी नुसान पहुंचा है, जिसके चलते यह मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में संलिप्त आरोपियों की पहचान अब ड्रोन व अन्य माध्यमों से और वीडियोग्राफी के माध्यम से की जा रही है। जिस वाहन में गंगाजल लाया गया था, उसके चालक ने भी जीप को रोक रहे पुलिस अधिकारी की तरफ जीप को बढ़ा दिया था।
जोरावर स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान एक मामला गैरइरादतन हत्या का, जबकि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। - डॉ. खुशहाल शर्मा, एसपी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें