फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मतांतरण की कोशिश पर छह लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत देहरा शहर के पुराना बाजार क्षेत्र में मतांतरण की कोशिश कर रहे पंजाब के छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग शहर के कुछ गरीब लोगों को लालच देकर मतांतरण की कोशिश में थे। सभी छह लोग पंजाब के होशियारपुर के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद से और ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मनोज भारद्वाज सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मनोज भारद्वाज के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेश से आए कुछ लोग प्रार्थना का आडंबर कर स्थानीय लोगों को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद वह विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। लोगों का आरोप है कि हर साल त्योहार करीब आने पर ये दूसरे प्रदेश से आकर कुछ लोग गरीबों को धन का प्रलोभन देते हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासी कुलदीप चंद और हमीर चंद ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने पंजाब के होशियारपुर से संबंधित छह लोगों पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें