फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भागसूनाग में सड़क पर गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना मैक्लोडगंज में ऊंचाई से सड़क पर गिरने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस थाना में अंकित कुमार निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी तहसील बागपत उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवर रात 11.10 बजे वह पैदल भागसूनाग की ओर जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति लड़खड़ाते हुए जा रहा था जो असामान्य स्थिति में था। अचानक वह ऊपर से नीचे मुख्य सड़क पर सिर के बल गिर गया और अचेत हो गया। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति को किसी ने धक्का नहीं दिया था और वह अचानक गिरा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें