फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को टक्कर मारने के बाद ऑल्टो चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप स्थित गुरुद्वारे के बाहर एक कार की चपेट में आने से 40 वर्षीय मेकेनिक बलवीर कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। युवक को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया है। घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को रेलवे फाटक के समीप मेकेनिक बलवीर अपने घर की तरफ जा रहा था कि जोगिंद्रनगर की तरफ से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया। लोगों ने एनएच विभाग के अधिकारियों से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने का आग्रह किया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें