फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। भरमाड़ में अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हरनोटा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत स्थिर है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें