फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में पेट्रोल पंप पर कार में लगी आग, हादसा टला

Sun, 04 May 2025 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
देहरा में पेट्रोल पंप के पास कार में लगी आग। -स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत शनिवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आई कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8ः30 बजे रेहन बसेरा के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर एक कार तेल भरवाने के लिए रुकी थी। इसी दौरान चालक ने कार के अगले हिस्से से धुआं उठता देखा। उसने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार को पेट्रोल पंप से दूर हटाया, तभी उसमें आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड देहरा की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर पोस्ट देहरा के इंचार्ज सुजान सिंह ने बताया कि समय रहते कार्रवाई से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें