फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 जनगणना के बाद एमसी में आए ग्रामीण इलाके हो सकते यथावत: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
पालमपुर के पंतेहड़ में जनसभा में मौजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 2021 में होने वाली जनगणना के आंकड़े आने के बाद नगर निगम में आई जो पंचायत ग्रामीण इलाकों में रहना चाहती है, उसे फिर से यथावत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम को बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों ने बहुत सहयोग दिया है, जिसके वे आभारी हैं। कहा कि अब इन इलाकों का विकास करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पालमपुर नगर निगम की भरमात, घुग्घर, पंतहेड़, चौकी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा प्रदेश में सबसे बड़ा है, जिसमें धर्मशाला के बाद पालमपुर को नगर निगम बनाया गया है। यह इलाके के लोगों और वुद्धिजीवी लोगों की मांग थी, जबकि अब तक बने सारे नगर निगम जिला मुख्यालयों पर ही बने हैं, लेकिन पालमपुर की जनता को इस बात की खुशी होनी चाहिए कि बिना जिला मुख्यालय के भी पालमपुर को नगर परिषद का दर्जा दिया गया, ताकि इस इलाके का विकास हो सके। पालमपुर एक छोटी सी नगर परिषद थी, जिसे एक नगर निगम का दर्जा भाजपा सरकार ने दिया। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि इस पर भी कुछ लोग सियासत कर रहे थे कि शहर में तो कह रहे थे कि इसे नगर निगम पालमपुर बनाना चाहिए, लेकिन गांवों में जाकर उनकी भाषा बदल रही थी। कहा कि पालमपुर में मास्टर प्लान का सबसे बड़ा स्कोप है और यह प्रदेश में मॉडल के रूप में बाहर आ सकता है। कहा कि प्रकृति की सुंदरता की यहां पर एक अपार दृष्टि है, जिसे अब निखारा जाएगा, ताकि यहां के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर मंत्री विक्रम ठाकुर, सतपाल सत्ती, रविंद्र रवि, त्रिलोक कपूर, प्रवीण कुमार, विनय शर्मा और हिमांशु मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें