फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा हायात होटल के 12 कर्मियों सहित जिला में 95 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मकोट के पांच सितारा होटल के 12 कर्मचारियों समेत जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, बैजनाथ के गंगेथर गांव की बुजुर्ग महिला की घर में मौत हो गई है, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

वहीं हमीरपुर के 49 वर्षीय व्यक्ति ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा है। वह कोरोना संक्रमण के अलावा, शुगर और हाइपरटेंशन से पीड़ित था। इसके अलावा 24 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। जसवां के रीढी गांव के 17 लोग और साईं हॉस्टल धर्मशाला की युवती कोरोना से ग्रसित पाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पांच सितारा हायात होटल धर्मकोट के 12 कर्मचारियों में संक्रमण पाया गया है। विभाग ने होटल में रेंडम सैंपलिंग के दौरान कर्मचारियों के सैंपल लिए थे, जिसमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, अन्य कर्मियों के वीरवार को सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा जसवां के रीढी गांव के 17 अन्य लोग संक्रमितों से प्राथमिक संपर्क में आने से चपेट में आए हैं। इसके अलावा अमृतसर (पंजाब) का युवक, धर्मशाला स्टेडियम की युवती, टैरेस का युवक, हलेड़ का युवक, कनोल का व्यक्ति, सकरी का युवक, बढल की बच्ची, बासा की महिला, नंदपुर का बच्चा, नगरोटा सूरियां का युवक, रैत का बुजुर्ग, पालमपुर की महिला, रक्कड़ का व्यक्ति, ज्वालामुखी का व्यक्ति, बसंतपुर का व्यक्ति, सिद्धपुर का युवक, तियारा का व्यक्ति, ऊना का बच्चा, बरवाला का युवक, बडोल का व्यक्ति, धर्मशाला का युवक, दाड़ी का व्यक्ति, डिपो बाजार का बुजुर्ग व्यक्ति, एमएच योल का व्यक्ति, बरोट की युवती, हरसर के पलाथ गांव के चार लोग, संघोल के चार लोग आदि शामिल हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 9578 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 8735 ने वायरस को मात दी है। वहीं 616 लोगों का उपचार चल रहा है और 225 की मौत हो चुकी है।
होटल में सभी मेहमानों और कर्मियों की होगी सैंपलिंग: डीसी
डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि बुधवार को हायात होटल में 12 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वीरवार को सभी मेहमानों और होटल कर्मियों के सैंपल भरे जाएंगे। अभी तक पॉजिटिव पाए गए कर्मियों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, अगर होटल में ठहरे मेहमान संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। वहीं, निगेटिव आने वाले लोगों को घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें