फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हारसीपत्तन-अमृतसर रूट पर दो दिन से बस सेवा ठप, यात्री हो रहे परेशान

Thu, 23 Jul 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जालग। एचआरटीसी के पठानकोट डिपो की हारसीपत्तन-अमृतसर रूट की बस सेवा के अचानक बंद होने से जालग और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम के समय हारसीपत्तन से संचालित होने वाली बस दो दिनों से अपने निर्धारित स्टेशन पर नहीं पहुंच पाई है। रूट पर दिन के समय चलने वाली पहली बस सेवा भी पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन शाम करीब चार बजे हारसीपत्तन से रवाना होकर जयसिंहपुर, सुजानपुर, पालमपुर और पठानकोट के रास्ते अमृतसर जाती है तथा अगले दिन तड़के अमृतसर से लौटकर जयसिंहपुर पहुंचती है। दिन और शाम दोनों समय की सेवाएं प्रभावित होने के कारण विद्यार्थियों, सरकारी व निजी कर्मचारियों और रोजमर्रा के काम से जाने वाले यात्रियों को महंगे वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों महेंद्र सिंह, किशोरी लाल, त्रिलोक सिंह, अश्वनी कुमार, बलवीर सिंह, केवल कुमार, सरोज, रितेश और अनितेश का कहना है कि यह रूट क्षेत्र की लाइफलाइन है। दिन वाली बस अकसर पूरी भरी रहती थी। अब दोनों बसों के न चलने से ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि दोनों बस सेवाओं को तुरंत और नियमित रूप से बहाल किया जाए।
विज्ञापन


मंगलवार को तकनीकी खराबी आने के कारण बस पालमपुर से आगे नहीं भेजी जा सकी थी। इसी वजह से बुधवार को बस को पालमपुर से ही अमृतसर के लिए रवाना किया गया। खराबी को दूर कर जल्द ही बस सेवा को हारसीपत्तन से सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। -विजय चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें