भवारना (कांगड़ा)। पालमपुर से परमार नगर रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस सेवा छह माह से बंद है। सुलह जाने वाली एकमात्र बस सेवा ठप होने से चंगर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीच में दो-तीन दिन एक निजी बस चलाई गई थी लेकिन वह भी बंद हो गई।
क्षेत्रवासी ओंकार, विकास, सुनील, मदन, चंद्रवीर, जसवंत, रवि कुमार, अरविंद, प्रमोद सिंह, राज कुमार, रतन चंद, अश्वनी कुमार, प्रदीप कुमार, रजत, अभिषेक और अमन ने रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन जनता की बुनियादी जरूरत है।
काफी समय से बस सेवा बंद रहने के कारण दैनिक यात्रियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने निगम से इस रूट पर दोबारा बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।
-
चंगर और सुलह क्षेत्र की लाइफलाइन थी बस
ग्रामीणों के अनुसार यह बस सेवा चंगर और सुलह क्षेत्र को जोड़ने वाली सबसे प्रमुख कड़ी थी। इसके बंद होने से नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
निगम की ओर से इस रूट को सरेंडर कर दिया गया है। इस रूट के बारे में अब आरटीओ ही बता सकते हैं कि इसे दोबारा शुरू किया जाएगा या नहीं। -नितेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी पालमपुर