फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लुठियाल-अगाहर-रे रूट पर एचआरटीसी बस सेवा बंद

Thu, 12 Nov 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बंदना।
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत लुठियाल-अगाहर-रे मार्ग पर चलने वाली एकमात्र एचआरटीसी बस कई दिनों से बंद पड़ी है। बस सेवा ठप होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को आवाजाही के लिए महंगे किराये पर निजी वाहन करने पड़ रहे हैं, वहीं कई बच्चे और कर्मचारी पैदल ही जंगल के रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जसूर से चलने वाली यह बस रैहन, हौरी देवी, भटोली, मलहंता, छतराल, लुठियाल और अगाहर होते हुए रे पहुंचती है।
रे में रात्रि ठहराव के बाद सुबह इसी रूट से वापस जसूर लौटती है। इस बस के जरिए रे, अगाहर, लुठियाल और मलहंता के लोग रोजाना उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने रूट पर नियमित बस चलाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



लुठियाल-अगाहर-रे रूट की एकमात्र सरकारी बस को जल्द बहाल किया जाए। बस बंद होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। -वंदना कालिया, जिला परिषद सदस्य
बस में बार-बार खराबी को देखते हुए निगम नियमित तकनीकी जांच करवाए। इस रूट पर एक अतिरिक्त सरकारी बस सेवा भी शुरू की जानी चाहिए। -धर्मबीर कपूर, निवासी रैहन
बस खराब होने की स्थिति में निगम को तुरंत वैकल्पिक बस भेजनी चाहिए ताकि स्कूली बच्चों और कर्मचारियों का आवागमन बाधित न हो। -प्रमोद शर्मा, निवासी फतेहपुर

बस के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। एक या दो दिन में ही बस सेवा बहाल हो जाएगी और लोगों को पहले की तरह परिवहन सुविधा मिलने लगेगी। -विजय चौधरी, आरएम, पठानकोट डिपो
विज्ञापन

बंदना।

बंदना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें