फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन के सहारे धर्मशाला पहुंचाई निगम की बस

विज्ञापन
नगरोटा सूरियां बस स्टेंड पर पिछले तीन दिन से खराब खड़ी धर्मशाला डीपु की बस को क्रेन से धर्मशाला ल? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला डिपो की बस पिछले तीन दिन से खराब होने की वजह से जनता परेशान है।
विज्ञापन

दरअसल नगरोटा सूरियां से धर्मशाला के लिए सुबह दो बसें इस डिपो से निगम की ओर से चलाई गई हैं, जिनमें ज्यादातर सवारियां अस्पताल, जिला कार्यालय व कॉलेज आदि के छात्र रोजाना सफर करते हैं। एक रूट तीन दिन से बंद होने से जनता को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि निगम ने बस की मरम्मत के लिए मेकेनिक तो भेजे, लेकिन बस में इतनी खराबी थी कि बस को क्रेन से धर्मशाला ले जाना पड़ा। स्थानीय निवासी संजू, प्रभात सिंह, करतार चंद, नीलम, संजय सिंह, मस्तराम, पूर्ण चंद, शिव कुमार, चंचला देवी, कुसुम लता, रमेश शर्मा, चंदन कुमार, बलवीर सिंह व कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि इस रूट पर खटारा बसें धर्मशाला डिपो की ओर से भेजी जाती हैं, जो कभी भी रास्ते में खराब हो जाती हैं। उन्होंने सरकार व निगम से मांग की है कि इस रूट पर अच्ची बसें चलाई जाएं, जिससे उन्हें परेशानी से निजात मिले।
विज्ञापन

उधर, धर्मशाला परिवहन निगम के आरएम राजन ने बताया कि पिछले चार वर्षों से कोई भी नई बस निगम में नहीं आई है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। फिलहाल अभी इसी बस की रिपेयर कर रूट बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें