फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त व न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव : बिक्रम

Wed, 15 Apr 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ के महाकाल में आयोजित डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य। स्रोत
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील रक्कड़ के कलोहा में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक बिक्रम ठाकुर ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समरस व सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इस दौरान बिक्रम ठाकुर ने मंडी में हुई छात्रा की हत्या की घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बिक्रम ठाकुर ने मांग की कि मामले के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने दी आंबेडकर को श्रद्धांजलि


जवाली/रैहन (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने मंगलवार को जवाली स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का मार्गदर्शन कर रहा है। संवाद


डॉ. आंबेडकर की जयंती पर लगाया स्वास्थ्य शिविर
जसूर (कांगड़ा): भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर डॉ. आंबेडकर युवा वेलफेयर सोसायटी नूरपुर के तत्वावधान में बौड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के जिलाध्यक्ष केसी दियोल, श्री गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष हरबंस नांगला, सुखदेव सिंह, संदेश डडवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में नूरपुर अस्पताल के दवा विशेषज्ञ डॉ. आशीष, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिक सैनी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति ने लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन


धूमधाम के साथ मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती
बैजनाथ (कांगड़ा)। श्री गुरु रविदास महासभा इकाई बैजनाथ के तत्वावधान में डॉ. आंबेडकर जयंती सामुदायिक भवन महाकाल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि जयंती समारोह में चतर सिंह चौहान सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक ने मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक चिंतक रवि कुमार दलित ने कहा कि हमें डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में मंच संचालन महासचिव संजय भाटिया ने किया। इसके साथ कार्यक्रम में राम तिलक, पंडित पूर्ण चंद, दीप चंद, महात्मा छोटू राम, मुख्य संरक्षक मलकीत चंद, करतार चंद, शशि कुमार तथा प्यार चंद उपस्थित रहे। अंत में सभा के अध्यक्ष सूबेदार मिलाप चंद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। संवाद

नूरपुर में डा. आंबेडकर को किया नमन
नूरपुर (कांगड़ा)। स्थानीय संयुक्त कार्यालय भवन के प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार नूरपुर राधिका सैनी ने महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके विचार न केवल समाज बल्कि प्रशासन के लिए भी मार्गदर्शक हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि शिक्षा, संघर्ष और संकल्प के जरिए किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है। इस मौके पर नायब तहसीलदार गगन सिंह, राजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

डाडासीबा में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर रक्तदान शिविर व प्रतियोगिताओं का आयोजन

संसारपुर टैरेस/डाडासीबा (कांगड़ा)। आंबेडकर भवन दयाल में आंबेडकर जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा जोन देहरा के सौजन्य से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। महासभा के प्रधान राकेश भाटिया ने डॉ. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। सभी विजेता बच्चों को महासभा ने सम्मानित किया। इसके अलावा ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को किताबें भी भेंट की गईं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में टांडा मेडिकल कॉलेज की टीम ने लगभग 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके परहिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी सेल के अध्यक्ष जीवन कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर, राजकुमार, रंजना पटियाल (अधिवक्ता), ब्रह्मानंद संधू, सुदर्शन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

बैजनाथ के महाकाल में आयोजित डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य। स्रोत

बैजनाथ के महाकाल में आयोजित डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य। स्रोत

बैजनाथ के महाकाल में आयोजित डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य। स्रोत

बैजनाथ के महाकाल में आयोजित डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें