फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी स्कूल में गूंजा गणपति बप्पा मोरेया

Tue, 02 Feb 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल बृज बाला शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीटीसी स्कूल की प्रिंसिपल चंद्ररेखा शर्मा ने की।
विज्ञापन


सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रिया एंड ग्रुप ने सरस्वती वंदना और मोनिका एंड ग्रुप ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया।

 इसके बाद छठी कक्षा की छात्रा पायल ने ब्रेक डांस, मीना एंड पार्टी ने पंजाबी बोलियां, तनीशा एंड पार्टी ने बल्ले-बल्ले मुंडा, अंकिता एंड ग्रुप ने लेफ्ट राइट आगे-आगे, कनिका एंड ग्रुप ने डोल बाजे पर ग्रुप डांस, मोनिका एंड पार्टी ने गणपति बप्पा मोरिया, आयूषि ने सोलो डांस, ममता और ईशानी ने कथक डांस, जमा दो कक्षा की मधु ने प्रेम रत्न धन पायो,
विज्ञापन


राधा कैसे न जले, सुनिधि एंड ग्रुप ने मिक्स सांग पर डांस, उर्वशी एंड ग्रुप ने पहाड़ी नाटी, रूपाली एंड ग्रुप ने पंजाबी गीत बल्ले-बल्ले, लक्ष्मी एंड ग्रुप ने गिद्दा इत्यादि प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। जमा एक कक्षा की पलक ने सेव गर्ल चाइल्ड विषय पर शानदार भाषण के जरिये लोगों को बेटी की महत्ता का संदेश दिया।

प्रिंसिपल चंद्ररेखा शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा मुख्यातिथि बृज शर्मा सहित उपस्थित अभिभावकों और जनसमूह को स्कूल की वार्षिक गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया। इससे पूर्व स्कूल प्रशासन की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने छात्राओं को हर क्षेत्र में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने वर्ष 2015-16 के दौरान शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहने वाली मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्यों सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें