फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोह त्रासदी के पीड़ितों को ब्राह्मण सभा देगी 50-50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी के रुलेहड़ गांव में त्रासदी के पीड़ितों की आर्थिक मदद को हाथ उठने लगे हैं। ब्राह्मण कल्याण सभा कांगड़ा ने त्रासदी के प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा की इस मदद में कांगड़ा से भाजपा नेता एवं समाजसेवी मुनीश शर्मा प्रत्येक पीड़ित परिवार को निजी तौर पर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देंगे। मुनीश शर्मा ने इससे पहले निजी तौर पर तियारा अस्पताल को नई एंबुलेंस दान में दी थी।
ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को आर्थिक रूप से मदद का निर्णय सभा ने लिया है। प्रभावित लोगों को जल्द ही यह राशि आवंटित की जाएगी। मुनीष शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। इस भयानक त्रासदी में कुछ परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया है। इसलिए वे मानवता के नाते अर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें