फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ख्याह पंचायत में शामिल न करने के विरोध में किया चुनाव का बहिष्कार

Fri, 29 May 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
री पंचायत के कंगरी मतदान केंद्र के बाहर चुनाव का बहिष्कार करने जुटी महिलाएं। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत री के वार्ड नंबर-1 कंगरी में ग्रामीणों ने पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी पुरजोर मांग के बावजूद ख्याह पंचायत में शामिल नहीं किया गया। वहीं, वर्षों से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके चलते प्राथमिक पाठशाला कंगरी स्थित मतदान केंद्र में सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बावजूद दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले भी वे प्रशासनिक अधिकारियों से मिले थे, लेकिन उन्हें समस्याओं के समाधान को लेकर संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि मतदान तिथियों की घोषणा से पहले ही प्रशासन को चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसके उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
वार्ड के करीब 288 मतदाताओं में से अधिकांश ने मतदान से दूरी बनाए रखी। हालांकि पांच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। गांव के सामूहिक फैसले के बावजूद मतदान करने वाले मतदाताओं को लेकर ग्रामीणों ने देर शाम बैठक भी की।
वहीं, वार्ड सदस्य, प्रधान और उपप्रधान सहित अन्य पदों के लिए भी इस वार्ड से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ग्रामीणों की मुख्य मांग कंगरी वार्ड को री पंचायत से हटाकर ख्याह लोहाखरियां में शामिल करने अथवा अलग पंचायत बनाने की है।
उनका कहना है कि री पंचायत में पहुंचने के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। खड्ड पार कर मीलों का सफर तय करना मजबूरी है, जिससे पंचायत संबंधी कार्य करवाना बेहद कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष समस्याएं उठाने के बावजूद समाधान नहीं निकला है। इस कारण ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया।

री पंचायत के कंगरी मतदान केंद्र के बाहर चुनाव का बहिष्कार करने जुटी महिलाएं। जागरूक पाठक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें