फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: काला धुआं कर रहा लोगों की आंखें लाल

Mon, 06 Apr 2026 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में जहरीला धुंआ छोड़ते हुए निजी बस। अमर उजाला
विज्ञापन
तिलक राज
विज्ञापन


धर्मशाला। वाहनों से निकलने वाला काला धुआं लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। खासकर पुराने वाहन ऐसे काले घने धुएं को फैला रहे हैं। इससे वायु गुणवत्ता भी बिगड़ रही है। लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्थमा, सांस की बीमारियां और एलर्जी जैसी समस्याओं को भी काला धुआं जन्म दे रहा है।
राहगीरों और सड़कों के किनारे रहने वाले लोगों को काले धुएं के कारण आंखों में जलन, सिरदर्द, घुटन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगी हैं। इसके अतिरिक्त, यह प्रदूषण सड़कों पर दृश्यता को भी कम कर देता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। रमेश कुमार, संजीव कुमार, लेखराज, बबलू, राज कुमार, पवन कुमार, अमित और अश्वनी कुमार आदि का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन को वाहनों की नियमित जांच करनी चाहिए। उन पर कड़ी रोक लगानी चाहिए जो पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरे का कारण बनते हैं। यदि इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में यह अधिक गंभीर रूप ले सकती है।


गाड़ियों से निकलने वाला धुआं हानिकारक होता है। इस धुएं से बचने के लिए राहगीरों को मास्क आदि का प्रयोग करना चाहिए। आज के समय में इलेक्ट्रिकल वाहन भी चल रहे हैं। लोगों को उनका प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. धीरज कपूर, एचओडी मेडिसिन, टांडा

विभिन्न क्षेत्रों से ऐसे वाहनों की शिकायतें मिल रही हैं जो काला घना धुआं छोड़ रहे हैं। जल्द ही विभाग इन पर उचित कार्रवाई करेगा। ताकि इन वाहनों के कारण अन्य चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो।
-विकास जम्वाल, आरटीओ, धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें