भाजपा के बूथ रजिस्टर में होगी कार्यक्रमों की जानकारी : त्रिलोक
बोले-पालमपुर में तेजी से बढ़ कगा भाजपा संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के शहरी और ग्रामीण मंडलों का बूथ रजिस्टर कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ के लिए एक संगठनात्मक रजिस्टर का विमोचन भी शांता से करवाया। रजिस्टर के साथ तीन महापुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भी प्रत्येक बूथ को समर्पित की, जबकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पहले ही बूथ अध्यक्षों को प्रदान की जा चुकी है।
त्रिलोक कपूर ने कहा कि बूथ में जब भी इन महान पुरुषों के कार्यक्रम आते हैं तो कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि देने के लिए फोटो की जरूरत पड़ती रहती थी। आज जो बूथ रजिस्टर हमने बूथ अध्यक्षों को दिया है, उसमें बूथ पर होने वाले सभी कार्यक्रमों का रिकाॅर्ड रहेगा। उन्होंने कहा कि आज पालमपुर संगठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, लीगल सेल के सह संयोजक अरविंद शर्मा, जिला महामंत्री राजेश राणु, मंडल अध्यक्ष शहरी गोपेश शर्मा, ग्रामीण सुरेश पठानिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।