फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में इस बार होगी भाजपा की जीत : शांता

Tue, 12 May 2026 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा और अन्य।
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने दावा किया कि इस बार पालमपुर में नगर निगम का चुनाव भाजपा एकजुटता से लड़ रही है। इस चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिमी बंगाल, असम और पुडुचेरी में अपनी सरकार ने बनाई है। इसी जीत की खुशी की लहर अब पालमपुर में भी आएगी। विकास के मामले में पालमपुर में बहुत कमियां हैं, जिन्हें भाजपा दूर करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे भाजपा के 1951-52 से सदस्य हैं और पहली पंक्ति के व्यक्ति हैं। जीवन के आखिर दौर में हूं और भगवान के पास हार कर नहीं जीत कर जाना चाहता हूं। इसकी शुरुआत इस बार नगर निगम पालमपुर के चुनाव से होगी। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का सपना पालमपुर में रोपवे बनाना है और इस सपने को भाजपा ही साकार करकेगी। पूर्व सीएम ने दावा किया कि पालमपुर का विकास भाजपा की देन है। इस मौके पर विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, त्रिलोक कपूर, सांसद सिकंदर सहित अन्य मौजूद रहे।

धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा और अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें