फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ममूह-गुरचाल, बरंडा और बारी जिप वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

Tue, 12 May 2026 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बारी वार्ड नंबर 25 से अपना नामांकन पत्र भरतीं अनुपमा कुमारी। -स्त्रोत : पार्टी
विज्ञापन
नूरपुर/पालमपुर (कांगड़ा)। जिला परिषद चुनावों के लिए सोमवार को भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दिग्गजों नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए। नूरपुर में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का की उपस्थिति में ममूह-गुरचाल वार्ड से सुरजीत बिट्टू और बरंडा वार्ड से अजय सिंह ने पर्चे भरे। इस दौरान विधायक निक्का ने कहा कि ये चुनाव वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की जीत का आधार बनेंगे।
विज्ञापन

उधर, सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बारी वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुपमा कुमारी ने विधायक विपिन सिंह परमार की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। विधायक परमार ने कांग्रेस पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता विकास और जनसेवा की राजनीति के साथ खड़ी है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। संवाद

बारी वार्ड नंबर 25 से अपना नामांकन पत्र भरतीं अनुपमा कुमारी। -स्त्रोत : पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें