फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एसडीएम कार्यालय डिनोटिफाइड करने के विरोध में सड़क पर गरजी भाजपा

Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय डिनोटिफाई करने के विरोध में रैली निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। पूर्व भाजपा सरकार में जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में खोले गए दो एसडीएम कार्यालयों को डिनोटिफाई करने के विरोध में भाजपा ने रोष रैली निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला संगठनात्मक अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में रक्कड़ तहसील परिसर तक रैली निकालकर सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने जल्द ही रक्कड़ और कोटला में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग की। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष स्नेह परमार, जिला भाजपा संगठनात्मक यूथ अध्यक्ष रमन शर्मा, संजीव शर्मा और पूर्व प्रधान रत्न सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय जो विकास हुआ है, उसे कांग्रेसी नेता पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


अगर दोनों एसडीएम कार्यालय को जल्द बहाल नहीं किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। क्योंकि एकमात्र ही जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र है, जहां अपना एसडीएम कार्यालय नहीं है। क्षेत्र की भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने दो एसडीएम कार्यालय मंजूर करवाए थे। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर जिस पर पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यों को दर्शा कर बाजार में रैली निकाली और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस खुले मंच पर बहस को तैयार : मनकोटिया
पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और कांग्रेसी नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि अगर पूर्व की भाजपा सरकार में मंत्री रहते विक्रम ठाकुर ने अगर सही काम किया होता तो शायद यह दिन देखने को न मिलते। अगर उन्होंने एसडीएम कार्यालय खोला है तो आज भी नोटिफिकेशन जारी पत्र दिखा दे। जिस पर पहले किसी अधिकारी एसडीएम कार्यालय में नियुक्ति की हो। हम खुले मंच पर बहस के लिए तैयार है।
विज्ञापन

विकास को पचा नहीं पा रहे कांग्रेस नेता : संजीव
पूर्व जिला भाजपा संगठनात्मक देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि पूर्व में जयराम की भाजपा सरकार में मंत्री रहते बिक्रम ठाकुर ने इतना विकास किया है। उसे कुछ कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे है। जिसका ताजा उदाहरण क्षेत्र के दोनों एसडीएम कार्यालय डिनोटिफाइड करना और सैकड़ों संस्थान बंद किए। जिसे जसवां-परागपुर की जनता सहन नही करेगी।
देहरा के लगाने पड़ रहे चक्कर : राठौर

पूर्व प्रधान रत्न सिंह राठौर ने कहा कि दोनों एसडीएम कार्यालय बंद करना सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने अच्छा कार्य नहीं किया। क्योंकि लोगों को देहरा एसडीएम कार्यालय में कार्य करवाने के लिए चक्कर लगाने पड़ते। इससे समय के साथ पैसे की भी बर्बादी हो रही है विधायक विक्रम ठाकुर ने मंत्री रहते भौगोलिक स्थिति को को देखते हुए ही दो एसडीएम कार्यालय खोले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें